
कोरिया बैकुंठपुर। भाजपा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 17 से 18 फरवरी को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में होने जा रहा है। जिसमे छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्रियों,सांसद,विधायक,जिला पंचायत अध्यक्ष,भाजपा प्रदेश पदाधिकारी साहित सभी वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे है। राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने जिला पंचायत कोरिया की अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह दिल्ली पहुंच गई है। इस अधिवेशन में भाजपा द्वारा किए गए विगत वर्षों में कार्यक्रमों और योजनाओं के बारे मे समीक्षा करेगी एवम होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के रणनीति के बारे में चर्चा करेगी। केंद्र की मोदी सरकार के विभिन्न योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की योजना और सरचना पर चर्चा के साथ समीक्षा करेगी। इस अधिवेशन में मुख्य वक्ता के रूप में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष सहित अनेक केंद्रीय मंत्री का मार्गदर्शन मिलेगा। राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन समारोह 18 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अतिथि में संपन्न होगा।





















