
कोरबा। भाजपा के पर्यवेक्षक ओपी चौधरी का आज रामपुर विधानसभा क्षेत्र में आगमन हो रहा है। शाम को करतला में भाजपा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और कई विषयों पर विचार विमर्श होगा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ननकीराम कंवर को पर्यवेक्षक बनाकर बिल्हा भेजा गया है। जबकि ओपी चौधरी रामपुर में सभी पांच मंडलों के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। उनके स्वागत की तैयारी आकाश सक्सेना, लक्ष्मी श्रीवास, अजय कंवर, कमलेश अनंत, धनंजय चौहान, प्रकाश यादव द्वारा की जा रही है। भाजपा के प्रवासी विधायक संतोष सिंह आज बांकीमोंगरा मंडल पहुंचे हैं। बांकी पहुंचने पर उनका कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत जगत, मुकुल कर्ष, लखन राठौर, मनीष मिश्रा, सुनीता पाटले, माधव जायसवाल के नेतृत्व में स्वागत हुआ। संतोष सिंह कल भिलाई बाजार नगर मंडल में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। भिलाई बाजार में दिन भर का कार्यक्रम रखा गया है। यहां के लिए चुलेश्वर राठौर व उत्तम पटेल को प्रभारी बनाया गया है। कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद संतोष सिंह आम जनता से भी मुलाकात करेंगे। जबकि आज कोरबा विधानसभा क्षेत्र में प्रवासी विधायक गायत्री सिंह के द्वारा दर्री मंडल में जाकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली जा रही है। उनके साथ पूर्व विधायक लखनलाल देवांगन सहित अनेकों कार्यकर्ता हैं।