
जांजगीर चांपा। विधानसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा के भाजपा प्रत्याशी नारायण चंदेल को अपने चुनाव प्रचार अभियान में जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है जहां कार्यकर्ताओं का द्वारा उनका भव्य स्वागत बाजे गाजे के साथ किया जा रहा है तो वही कुछ गांव में तिलक लगाकर महिलाएं उनकी स्वागत कर रही है। अपने चुनावी प्रचार अभियान के तहत नारायण चंदेल द्वारा हीरागढ़, नवागढ़, किरीत,भैंसमुरी, सिउड,आदि गांव का दौरा किया गया जहां नारायण चंदेल ने जनता के बीच जाकर उनसे आशीर्वाद लिया। इस बीच युवाओं द्वारा उनका जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया वही महिला वर्ग भी आगे आकर नारायण चंदेल का स्वागत तिलक लगाकर कर रही है। इससे भाजपा के पक्ष में एक माहौल भी अच्छा बनने लगा है ज्ञात हो कि नारायण चंदेल वर्तमान में विधायक है जिनके द्वारा अपने कार्यकाल में विभिन्न विकास कार्य किए जाने के कारण लोग प्रभावित होकर उनका स्वागत कर रहे हैं। वर्तमान में वे चुनाव मैदान में है तथा भाजपा से पुन: चुनावी मैदान में है जिन्हें गांव में मतदाताओं का अच्छा समर्थन प्राप्त हो रहा है । इस अवसर पर नारायण चंदेल ने मतदाताओं से कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार की आखंड में पूरी तरह से डूब चुकी है इनके द्वारा जनता के हितों में कार्य नहीं किया जाकर केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के संरक्षण में आज पीएससी घोटाले में योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति होने के बजाय भ्रष्ट अधिकारियों और नेताओं के रिश्तेदारों को डिप्टी कलेक्टर, अन्य अधिकारी बनाकर भ्रष्टाचार करने का प्रमाण दे चुके हैं इसलिए भाजपा का सरकार बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खुशहाली एवं उन्नति केवल भाजपा सरकार हिला सकती है।




























