
कोरबा। आज रामपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रमुखों की बैठक कुदमुरा में बुलायी गई है। जिसमें कार्यकर्ताओं को जवाबदारी दिया जाएगा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी कृष्णा जायसवाल ने कल भैसमा व गोढ़ी सक्ती केन्द्र में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान कमलेश अनंत, किशन शाव, रविन्द्र सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। दीपका मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा भी शक्ति केन्द्रों में लगातार बैठक ली जा रही है। मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश शर्मा, अरूणीश तिवारी, राजूप्रजापति ने लगभग सभी शक्ति केन्द्रों में बैठक ली है। गेवरा बस्ती शक्ति केन्द्र में मुकुल कर्ष, लखन राठौर, कुसमुंडा में भागवत विश्वकर्मा, मनीष मिश्रा को जवाबदारी दी गई है।





























