भाजपा में बढ़ी गुटबाजी

कोरबा। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी 5 वर्ष के वनवास के बाद पुन: सत्ता में वापस आ गई है। इसके साथ ही भाजपा में कई नेता सक्रिय हो गए हैं और कई पार्टी में प्रवेश कर रहे हैं, इसे लेकर अब गुटबाजी देखने को मिल रही है।पाली तानाखार विधानसभा में भी विगत दो दशक से भाजपा तीसरे स्थान पर है, हालांकि इस बार उनके प्रत्याशी रामदयाल उइके ने जीत हार का अंतर काफी हद तक कम कर दिया है।इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित भी हैं। सरकार में आने के बाद उइके को बड़े पद मिलने की उम्मीद भी जताई जा रही है. विष्णु देव साय के रूप में मुख्यमंत्री मिलने के बाद उस दौर में उनके साथ रहे पाली क्षेत्र कई वरिष्ठ भाजपा नेताओ को भी मानो संजीवनी मिल गई है.जो पार्टी में उपेक्षित महसूस कर हाशिये में चले गए थे, वे अचानक सक्रिय हो गए हैं. जो संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को नागवार गुजर रहा है,गुट बाजी की एक बानगी गत दिनों दिखाई दी.जब मंत्री बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर लखन देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल और विधायक प्रेमचंद पटेल के स्वागत और अभिनंदन कार्यक्रम में भाजपा के दो गुट द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था

RO No. 13467/11