-सुदर्शन निर्मले-
कोरबा। भारतीय मजदूर संघ प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्वकर्मा जयंती को श्रम दिवस के रूप में मना रहा है। इस संगठन को सभी संयंत्रों में व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। खासकर कोयला क्षेत्र में इस बार भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन ने पहला स्थान प्राप्त किया है और मुख्यालय में एक भव्य रैली भी निकाली गई थी।
कुसमुंडा में राष्ट्रीय अध्यक्ष टिकेश्वर राठौर के नेतृत्व में इस संगठन ने पुन: पहला स्थान प्राप्त किया है। पहले स्थान पर ले जाने के लिए अमिया मिश्रा, हिरेंद्र चंद्रा, यशवंत साहू, राहुल वर्मा,मोरध्वज भार्गव ने कड़ी मेहनत की है। खासकर अमिया मिश्रा ने क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर कोयला कामगारों से लगातार चर्चा करते हुए प्रबंधन के सामने मामले को रखा भी है। इसमें उसे सफलता भी आती रही है।
मानिकपुर में शैलेंद्र सिंह, संजय सिंह, नलीन पवार व मिनीलाल साहू का मानना है कि इस बार भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन में मजबूती आई है और सदस्य संख्या में इजाफा हुआ है। आने वाले दिनों में यहां की समस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रहेगा, जिसका लाभ आने वाले दिनों में अवश्य मिलेगा। केंद्रीय कर्मशाला कोरबा पूर्व में वेलफेयर कमेटी सदस्य बाबूलाल चंद्रा, राजेंद्र यादव व दादूलाल राठौर का कहना है कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष हमारा संगठन बढ़ा है। सदस्य संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। कोयला कामगारों में उत्साह का संचार हुआ है। यहां की समस्याओं को लगातार उठाने से कोयला कामगार भी प्रभावित हुए हैं।
इसी तरह गेवरा दीपका में भी भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन ने मजबूती प्रदान की है। इस क्षेत्र में प्रीतम लाल राठौर, वीरेंद्र राठौर, कुलदीप कुमार ने कड़ी मेहनत करते हुए संगठन को एक नंबर में पहुंचाया है। संभागीय अध्यक्ष अश्वनी मिश्रा, एसईसीएल आईआर प्रभारी अशांक सूर्यवंशी, मदन सिंह, लक्ष्मण चंद्रा के नेतृत्व में दीपका क्षेत्र में अचानक सदस्य संख्या में इजाफा हुआ है। इस बार अचंभित करने वाले संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। यहां पर भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
कोरबा जिले में देखा जाए तो भामसं को आगे ले जाने में राष्ट्रीय सचिव आर.एस. जायसवाल, लक्ष्मण चंद्रा, टिकेश्वर राठौर, अश्वनी मिश्रा, अशोक सूर्यवंशी को श्रेय जाता है। विद्युत मंडल में भी लगातार संगठन मजबूत हुआ है। खासकर दर्री क्षेत्र में अध्यक्ष केदार राठौर, सचिव हेतराम खूंटे, भामसं जिलाध्यक्ष अजय मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनीता जायसवाल, शब्बीर मेमन, मदनमोहन पांडेय, डी. वेंकटराव ने संगठन के मजबूत किया है। समय-समय पर समस्याओं को उठाने से बिजली कर्मचारी संघ का वर्चस्व बढ़ा है। राष्ट्रीय सचिव आर.एस.जायसवाल व प्रदेश महामंत्री नवरतन बरेठ ने यहां की समस्याओं को रायपुर मुख्यालय में जाकर रखा है। इन समस्याओं को मुख्यालय में ले जाने पर दर्री क्षेत्र में बिजली कर्मचारी संघ लगातार मजबूत हो रहा है। खासकर प्रदेश महामंत्री नवरतन बरेठ की चारों तरफ प्रशंसा भी हो रही है।
बिजली कर्मचारी संघ लैंको में कार्यकारी अध्यक्ष भीम चौहान, सचिव शिव पाटले व उपाध्यक्ष योगेंद्र निम्बालकर के नेतृत्व में संगठन बढ़ रहा है। इन नेताओं ने लैंकों में साबित कर दिया है कि बिजली कर्मचारी संघ का वर्चस्व कायम रहेगा क्योंकि वे समस्याओं को समय-समय पर उठाते रहे हैं। भामसं जिलाध्यक्ष अजय मिश्रा के द्वारा भी जिले में लगातार आंदोलन किए जा रहे हैं। आने वाले 19 सितंबर को भी पेंशन की बढ़ोत्तरी को लेकर आंदोलन होगा जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
बालको कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शरद नायर, महासचिव माखन वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष चंद्रवंशी के नेतृत्व में भी संगठन लगातार मजबूत हो रहा है क्योंकि बालको क्षेत्र में लगातार बैठकों का दौर चलता रहा है। यहां पर भामसं के राष्ट्रीय सचिव आर.एस.जायसवाल लगातार बैठक लेते रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंहदेव का भी कोरबा आगमन हुआ था। इनके द्वारा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें दिशा निर्देश दिया गया था। प्रदेश महामंत्री दिनेश पांडेय भी पिछले दिनों बालको आए थे। उन्होंने भी यहां कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उनका मार्गदर्शन किया था। बालको में हो रहे लगातार बैठकों से कामगार बालको कर्मचारी संघ से जुड़ रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बालको कर्मचारी संघ और तेजी के साथ उभरेगा।
कोरबा जिले के सभी संयंत्रों में भामसं को समर्थन मिलने से कामगार काफी उत्साहित हैं। इसका असर अन्य क्षेत्रों में भी पड़ रहा है। क्योंकि भामसं ही एकमात्र ऐसा संगठन है जिसका जिले में अपना एक संगठन है। सभी क्षेत्रों को मिलाकर एक कार्यकारिणी बनाई गई है। इस कार्यकरिणी के द्वारा प्रत्येक माह कुछ न कुछ आंदोलन किए जाते हैं। भामसं को लगातार राष्ट्रीय सचिव आर.एस.जायसवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष टिकेश्वर राठौर, संभागीय अध्यक्ष अश्वनी मिश्रा, पर्यावरण प्रभारी लक्ष्मण चंद्रा, एसईसीएल आईआर प्रभारी अशोक सूर्यवंशी, शैलेंद्र सिंह सहित सभी वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन मिल रहा है।