
नईदिल्ली, ३० जनवरी । सोमाली समुद्री डाकुओं के खिलाफ भारतीय नौसेना की कार्रवाई जारी है। भारतीय नौसेना ने 24 घंटे के अंदर दूसरी बार मछली पकडऩे वाले जहाज अल नामी को बचाया है। भारतीय रक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने कोच्चि के तट से लगभग 800 मील की दूर पर समुद्री डाकुओं द्वारा अपहृत मछली पकडऩे वाले जहाज अल नामी को बचाया गया है। भारतीय रक्षा अधिकारी के मुताबिक, भारतीय नौसेना के समुद्री कमांडो ने चालक दल को सुरक्षित बचाने के लिए ऑपरेशन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सफलतापूर्वक नाव को बंधकों से मुक्त कराया है। पिछले 24 घंटों में भारतीय नौसेना का दूसरा सफल समुद्री डकैती रोधी अभियान था। भारतीय नौसेना के युद्धपोत हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा प्रदान करने के लिए तैनात किए गए हैं। भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि नौसेना के जहाज सुमित्रा ने सोमालिया के पूर्वी तट पर समुद्री डकैती के खिलाफ एक और सफल अभियान को अंजाम दिया है। भारतीय नौसेना ने मछली पकडऩे वाले जहाज अल नामी और उसके चालक दल को 11 सोमाली समुद्री लुटेरों से बचाया है। इस जहाज पर 19 पाकिस्तानी नागरिक भी सवार थे। महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए धर्मनिरपेक्ष मूल्यों की रक्षा करें लोग: पिनराई विजयन तिरूवनंतपुरम, ३० जनवरी । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के प्रति महात्मा गांधी की दृढ़ प्रतिबद्धता का जिक्र करते हुए मंगलावार को लोगों से अपील की कि वे धर्मनिरपेक्ष सामाजिक ताने बाने को ”धार्मिक कट्टरता के चंगुल से” बचाए। विजयन ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि शांति और सद्भाव का उनका संदेश आज पहले से भी अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ”सांप्रदायिक ताकतें इन मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। आइए, विभाजन के खिलाफ गांधी की चेतावनी पर ध्यान दें और समावेशिता एवं समानता के लिए एकजुट हों।” मुख्यमंत्री ने कहा, ”आइए, हम महात्मा गांधी की जान लेने वाली धार्मिक कट्टरता के चंगुल से अपने धर्मनिरपेक्ष सामाजिक ताने-बाने को बचाने की प्रतिज्ञा लें।



























