भारतीय वायु सेना ने पहली बार जारी किया एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 का वीडियो, पाकिस्तान में हुई तबाही के मंजर को दिखाया

जोधपुर। पाकिस्तान बॉर्डर के पास राजस्थान के पोकरण फायरिंग रेंज (जैसलमेर) में भारतीय वायुसेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास वायु शक्ति- 2026 आज होगा। युद्धाभ्यास में सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मु भी मौजूद रहेंगी। तय कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति आज काम्बैट हेलिकॉप्टर (एलएचसी) ‘प्रचंड’ में उड़ान भरेंगी। भारतीय वायु सेना ने इस युद्धाभ्यास में एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 इंटरसेप्टर को भी शामिल किया है। एस-400 को लेकर पहली बार इसका ऑपरेशनल वीडियो जारी हुआ है।

एस-400 इंटरसेप्टर रूस द्वारा निर्मित दुनिया के सबसे उन्नत लंबी दूरी के सतह से हवा में मार करने वाले इंटरसेप्टर रक्षा प्रणालियों में से एक है। यह 400 किमी तक की सीमा में फाइटर जेट, बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन जैसे 36 खतरों को एक साथ ट्रैक कर उन्हें नष्ट करने में सक्षम है। भारतीय वायु सेना ने एस-400 का टीजर जारी करते हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में हुई तबाही के मंजर को दिखाया है। वीडियो में एस-400 दुश्मन के लक्ष्य को बहुत दूर से ही नष्ट करते हुए दिख रहा है। इससे यह साफ हो गया कि भारत की हवाई सुरक्षा बहुत अधिक मजबूत हो गई है।

RO No. 13467/11