भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले पूर्व लश्कर कमांडर अकरम गाजी की हत्या

इस्लामाबाद, १० नवंबर। पाकिस्तान में भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले लश्कर के पूर्व कमांडर अकरम खान को गोली मार दी गई है। अज्ञात हमलावरों ने इस साजिश को अंजाम दिया। अकरम खान को पाकिस्तान में लोग अकरम गाजी के नाम से भी जानते हैं। यह घटनाक्रम गुरुवार है जब अरकम गाजी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर में आया था। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के हवाले यह दावा किया गया है। गाजी के बारे में कहा जाता है कि वह 2018 से 2020 तक लश्कर में भर्ती सेल का हेड रहा। वह भारत विरोधी भाषण देकर युवाओं को भड़काता था। घटनाएं तो इसी ओर इशारा करती हैं। इसी साल अक्टूबर में पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लतीफ पाकिस्तान के गुजरांवाला शहर का रहने वाला था और भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक था। शाहिद ही 2 016 में पठानकोट एयरबेस में घुसने वाले चार आतंकवादियों का हैंडलर था। इससे पहले सितंबर में अज्ञात बंदूकधारियों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के रावलकोट में अल-कुदुस मस्जिद के अंदर लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष आतंकवादी कमांडर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आतंकवादी की पहचान रियाज अहमद उर्फ अबू कासिम के रूप में हुई थी।

RO No. 13467/11