नैरोबी। केन्या में टैक्स का बोझ बढ़ाए जाने से गुस्साए हजारों लोग को संसद परिसर में घुस गए। केन्या की संसद में घुसने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने गोलीबारी की, जिसमें पांच प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई, दर्जनों घायल हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन के कुछ हिस्सों में आग लगा दी है। जिस समय प्रदर्शनकारियों ने केन्या की संसद के परिसर में घुसे सांसद कर बढ़ाने संबंधी विधेयक पर चर्चा कर रहे थे। इस बीच नैरोबी में प्रदर्शनकारियों और पुलिस से झड़प में 10 लोगों की मौत हुई है। गोलीबारी में 50 लोग घायल हुए हैं। इस हिंसा को लेकर भारत सरकार भी चिंतित है। केन्या के नैरोबी स्थित भारतीय उच्चायोग ने वहां पर मौजूद भारतीयों के लिए कुछ गाइडलाइंस शेयर किए।