
जांजगीर-चांपा। एसटी, एससी आरक्षण में वर्गीकरण के निर्णय के विरोध में आयोजित भारत बंद का जांजगीर व सक्ती जिले में मिला जुला असर रहा। जिला मुख्यालय जांजगीर के कचहरी चौक पर पंडाल लगाकर धरना प्रदर्शन कया गया। तत्पश्चात महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।
एसटी, एससी आरक्षण में सब केटेगरी निर्धारण के फैसले के विरोध में भीम आर्मी एवं बहुजन समाज पार्टी संगठनों ने बुधवार 21 अगस्त को भारत बंद का ऐलान किया था। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय जांजगीर के कचहरी चौक में विभिन्न संगठनों के लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर बंद कराने भी रैली निकली। बंद को लेकर जिला मुख्यालय जांजगीर सहित पूरे जिले में पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही। जांजगीर व सक्ती जिले में बंद का मिला जुला असर रहा।
भारत बंद का चांपा शहर में दिखा आंशिक असर
कल 21 अगस्त को आयोजित भारत बंद के दौरान चांपा अधिक रूप में बंद रहा। प्रात: 10 बजे से भीम आर्मी एवं बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय में आने लगे थे जो कार्यक्रम स्थल पर एकत्रित होकर समूह बनाकर नगर में दुकान बंद कराने निकले। जहांगीर के कचहरी चौक पर विशाल आम सभा का आयोजन किया गया जहां अनेक वक्ताओं ने अपनी बातें रखी। इस मौके पर नीले रंग के झंडे के साथ ग्रामीण अंचलों से भी लोग लाउडस्पीकर लेकर पहुंचे थे।हालांकि इस भारत बंद के दौरान जांजगीर नैला शहर में कोई हताह की घटना नहीं घटी बल्कि भारत बंद का यह कार्यक्रम एक तरह से मिला-जुला रहा है।





















