भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस 6 में लगी आग मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड की टीम बुझाने में जुटी

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस 6 में आग लग गई है। संयंत्र में आगजनी की घटना कैसी हुई इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। आग की सूचना मिलते ही संयंत्र की फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई हैं। फिलहाल प्लांट में किसी की भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं मिली है। इस घटना से संयंत्र के भीतर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि देखते ही देखते पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।

RO No. 13467/11