भ्रम कायम, सडक़ जनता के लिए या रेत चोरों के लिए!

एसईसीएल ने सुधार पर दिया ध्यान
कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोल फील्डस लिमिटेड ने जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी दिखाते हुए वार्ड संख्या 54 सर्वमंगला नगर को मुख्य मार्ग से जोडऩे वाली सडक़ का सुधार कराया है। काफी समय से यह जर्जर थी। सडक़ ठीक होने पर रेत चोरों के वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। ऐसे में भ्रम बना हुआ है कि सडक़ का सुधार जनता के लिए कराया गया है या रेत चोरों के लिए।
हसदेव और अहिरन नदी में कई स्थानों से रेत की चोरी कोई महीने से नहीं बल्कि पिछले वर्षों से बेखौफ ढंग से हो रही है। कई गिरोह इसमें लगे हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस और भाजपा की नेताओं का सहयोग उन्हें मिल रहा है। ऐसे में सरकारी तंत्र लंबे समय से हाथ बांधा रहा। कोरबा के नए पुलिस अधीक्षक ने सभी तरह के अवैध धंधों पर लगाम लगाने की बात कही और काम भी शुरू कर दिया। विभिन्न क्षेत्रों में रेत तस्करी के मामलों में कार्रवाई की जा रही है। इन सबसे अलग सर्वमंगला नगर क्षेत्र में 185 ट्रैक्टर रेत पकड़ाने के बाद भी उस सडक़ से कोयला चोरों के टीपर और ट्रैक्टर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं जिसे हाल में ही ठीक कराया गया है। लोग कहते हैं कि अगर यही हाल रहा तो सडक़ एक महीने भी नहीं टिकेगी।

RO No. 13467/10