
जांजगीर-चांपा। विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय समस्याओं को लेकर मंगलवार को भाजपाईयों ने कचहरी चौक पर धरना प्रदर्शन किया और रैली निकालकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक धरमलाल कौशिक , विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया। धरमलाल कौशिक ने कहा कि जब से भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी है। तब से यह सरकार हर तरफ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।
इस सरकार के सभी मंत्री घोटालो में व्यस्त हैं, समाज का हर वर्ग दुखी व परेशान है। उन्होंने कहा कि भूपेश के राज में कोयला घोटाला, राशन घोटाला, जमीन घोटाला, शराब घोटाला सहित पूरी सरकार घोटालों में डूबी हुई है। इस लिए आने वाले समय में भाजपा की सरकार बनाने की आवश्यकता है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि आज का यह हमारा आंदोलन स्थानीय समस्याओं को लेकर है। जांजगीर-नैला नगर, चाम्पा नगर एवं नवागढ़ नगरीय निकाय में भारी भ्रष्टाचार का आलम है। नई सडक़ 6 महीने में उखडक़र गड्ढ़ो में तब्दील हो रही है। हर तरफ कमीशन व करप्शन का खेल चल रहा है। डीएमएफ फंड का दुरूपयोग हो रहा है । इसे मनमाने ढंग से बांट रहे हैं। किसान खाद व बीज की समस्या से गुजर रहे हैं। खाद की कालाबजारी हो रही है। अवैध शराब का कारोबार शासन के सरंक्षण में हो रहा है। ग्राम रोगदा में जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत हो गई। बिजली बिल के करंट से आम आदमी परेशान है । 20 से 25 हजार तक आम लोगों को बिल मिल रहा है। इसमें बिजली विभाग की घोर लापरवाही दिख रही है। सारे अधिकारी, कर्मचारी हड़ताल पर हैं। पीएससी में जो घोटाला हुआ है इसमें एक लाख नौजवानों का भविष्य खराब हो गया है। चंदेल ने कहा कि भूपेश सरकार दिशाहीन हो गई है। उन्होंने आम नागरिकों से आग्रह किया कि ऐसी सरकार को आने वाले समय में उखाड़ फेंकें। धरना को भाजपा के प्रदेश इंटरनेट मीडिया प्रभारी प्रशांत सिंह, जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल, किसान नेता राजशेखर सिंह, मण्डल अध्यक्ष आशुतोश गोस्वामी, शैलेन्द्र पाण्डेय, हितेश यादव, नंदनी राजवाड़े, वरिष्ठ नेता लीलाधर सुल्तानिया सहित अनेक लोगों नेसंबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेका गोपाल ने किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद कमला पाटले, बद्री केशरवानी, मण्डल अध्यक्ष गणेश श्रीवास, मण्डल अध्यक्ष भुवनेश्वर साहू, महामंत्री निरंजन कोशले, समर्थ सिंह, अमित यादव, अजीत गढ़वाल, नंदकिशोर राठौर, महावीर सोनी, नवीन राठौर, नारायण देवांगन, सनत पाण्डेय, शिवगोपाल कश्यप, खम्हन तिवारी, कोमल सिंह, परमेश्वर राठौर, सरपंच अरूण राठौर, अमरनाथ सोनी, पूर्व नपाप अध्यक्ष मालती देवी रात्रे, मोतीलाल डहरिया, अमर सुल्तानिया, शिवचमन सिंह, भाजयुमों नगर अध्यक्ष दिनेश राठौर, सोनू यादव, सरपंच शिव कश्यप, मोहन यादव, राजू कष्यप, दिनेष राठौर, संतोश साहू, अभिमन्यू राठौर, पंकज अग्रवाल, रितेष मोनू अग्रवाल, प्रेमलता कौषिक, चंद्रकांता राठौर, रजनी साहू, लक्ष्मी चंद्रा, आराधना श्रीवास, अनिता गुडडु कहरा, भूरी बाई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभा के बाद रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय का घेराव करने पहुंचे और वहां कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया।





















