नई दिल्ली। सीबीआई ने पूर्व भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष नरिंदर ध्रुव बत्रा (Narinder Dhruv Batra) और हॉकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक आरके श्रीवास्तव के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला बंद कर दिया है। समाचार एजेंसी ने अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार के मामले में करीब दो साल तक जांच चली, लेकिन दोनों के खिलाफ गलत काम करने का सबूत नहीं मिला। सीबीआई ने जुलाई 2022 के मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। वहीं, बत्रा से इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्हें किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं है। इधर, सीबीआई ने भी इस मामले पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।