मंगल भवन बालकोनगर में एक दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग आयोजित

कोरबा। मंगल भवन बालकोनगर में एक दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग प्रोजेक्टर के माध्यम से एवं 3 जोड़े का दहेज मुक्त रमैनी (विवाह) कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन सत्संग सुनने और रमैनी (विवाह) के कार्यक्रम में उपस्थित हुए। संत रामपाल की संस्था ने यहां आयोजन किया। इसमें बताया गया की मानव जीवन केवल परमात्मा प्राप्ति के लिए हुआ है। शास्त्रविधि अनुसार साधना करके ही मोक्ष को प्राप्त किया जा सकता है। पाप कर्म का कष्ट सद्भक्ति करने से कटता है। कार्यक्रम में संस्था से संबंधित काफी लोग शामिल हुए।

RO No. 13467/11