कोरबा। भाजपा युवा मोर्चा के जिला सह प्रभारी राहुल सेन, रितेश अग्रवाल, रामपुर विधानसभा प्रभारी प्रीहत स्वर्णकार के द्वारा कुदमुरा करतला व उरगा मंडल में जाकर नए मतदाताओं का स्वागत किया गया। इस दौरान राजीव गुप्ता, किशन साव, शुभभ हलवाई, धनजंय चौहान, त्रिभुवन प्रजापति उपस्थित थे। कटघोरा विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विस्तारक विश्राम सिंह ठाकुर के द्वारा हरदी बाजार मंडल का दौरा करते हुए बैठक ली गई। उनके साथ हरीश थरवानीय, रामपुकार पंडित भी थे। किसान मोर्चा के नवरत्न राजपूत व उषा विश्वकर्मा से भी जाकर चर्चा की गई। कोसाबाड़ी नगर मंडल में कल बैठक आयोजित की गई। जिसमें पूर्व विधायक लखन देवांगन अशोक चावलानी, अजय विश्व कर्मा, रमा मेरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।