मंडी। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मंडी से कंगना रनौत के खिलाफ कांग्रेस ने विक्रमादित्य को उतारा है। वहीं शिमला से विनोद सुल्तानपुरी को उम्मीदवार बनाया गया है। इस बात पर सीईसी ने मुहर लगा दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी इस बात की जानकारी दी है। हालांकि इस पर अभी कांग्रेस हाईकमान से कोई आधिकारिक सूचना प्राप्‍त नहीं हुई है।