मंत्री के ठिकाने पर ED की छापेमारी, सुबह-सुबह पहुंची टीम

नई दिल्ली: कोलकाता में बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक के आवास पर ईडी ने छापेमारी की है. ईडी के अधिकारी गुरुवार सुबह बंगाल के वन मंत्री के आवास पहुंचे. यह छापेमारी कथित राशन घोटाले से जुड़ी है जिसकी जांच ईडी कर रही है. ज्योतिप्रिय मलिक वन मंत्री बनने से पहले खाद्य मंत्री का कार्यभार संभाल रहे थे.

RO No. 13467/11