मंदिर से बदलेगी रामनगरी की अर्थव्यवस्था, अयोध्या में रोजगार की संभावनाएं अपार, प्रोफेसर हिमांशु ने कही बात

अयोध्या,१९ जनवरी । डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर हिमांशु शेखर सिंह ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण होने से रामनगरी की अर्थव्यवस्था बदलेगी। वह होटल पार्क इन रेडिसन में आयोजित रामोत्सव को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि दो लाख लोग अयोध्या आएंगे तो केवल दर्शन ही नहीं करेंगे। अभी अयोध्या प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 45वें स्थान पर है। प्रोफेसर सिंह ने उम्मीद जताई चार वर्ष के अंदर अयोध्या प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 10वें स्थान तक पहुंच जाएगी। बताया कि लोग यहां रोजगार की संभावनाएं तलाश रहे हैं। उनके पास रुस से एक मित्र का फोन आया कि वह अयोध्या में टी स्टाल खोलना चाहते हैं। चाय बेच कर अच्छी आमदनी की जा सकती है। अब लोगों का परिचय इस तरह से कराया जाता है कि ये अयोध्या के रहने वाले हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन के सहयोग से अपने विभाग की तरफ से कुली गाइड प्लान पर काम करने की बात बताई।

RO No. 13467/11