
जांजगीर-चांपा । शिवराम कालोनी के एक मकान में अज्ञात चोर ने 16-17 फरवरी की दरमियानी रात ताला तोडक़र 50 हजार नकदी व 30 हजार के सोने चांदी के गहने पार कर दिया। पुलिस अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।
शिवराम कालोनी जांजगीर में डा. वृंदासेन गुप्ता किराए के मकान नंबर एसए 33 में रहती है। वह उपचार के लिए मथुरा, वृंदावन गई है। 17 फरवरी को सुबह साढ़े नौ बजे कालोनी के मंदिर के पुजारी राजकुमार दुबे दुबे ने उनके लडक़े देवाशीष गुप्ता को फोन से सूचना दी कि उनकी मां के किराए के मकान का – ताला टूटा है। सूचना मिलने पर वह वहां जाकर देखा तो मकान का ताला टूटा था। अंदर जाने पर पता चला कि आलमारी का ताला भी टूटा है। जिला मुख्यालय के बुधवारी बाजार में पाकिट मारी आम बात हो गई है। यहां लोगों की पाकिट से रुपये उड़ाने वाले गिरोह सक्रिय रहते हैं आए दिन यहां मोबाइल की भी चोरी होती है मगर पुलिस चोरों को पकडऩे में असफल है। इसका फायदा चोर लगातार उठा रहे हैं। उसमें रखे सोने चांदी के गहने बाली, नथनी और फुल्ली तथा 50 हजार रुपये नगद सहित 80 हजार रुपये अज्ञात चोर ने चोरी कर ली है। देवाशीष ने इसकी सूचना थाने में दी। पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध भादवि की धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज किया है और मामले की विवेचना किया है। कालोनीवासियों ने बताया कि इसी रात कुछ अन्य घरों और मंदिर में भी चोरों ने चोरी का असफल प्रयास किया।












