मणिपुर के लिए रवाना हुई राहुल गांधी की स्पेशल फ्लाइट, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेता मौजूद

नईदिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आज (14 जनवरी) से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत होने वाली है। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर के थौबल जिला से इस यात्रा की शुरुआत होगी। थौबल जिले के खोंगजोम इलाके के एक मैदान में इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी 6000 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। राहुल गांधी 60 से 70 यात्रियों के साथ पैदल और बस से सफर करेंगे। हालांकि, पहले यह राजधानी इंफाल से शुरू होने वाली थी, लेकिन बाद में इसमें बदलाव किया गया। राहुल गांधी की विशेष इंडिगो फ्लाइट दिल्ली से रवाना हो चुकी है। फ्लाइट में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे औरक जयराम रमेश समेत कई वरिष्ठ पार्टी नेता मौजूद हैं। इस दौरान पार्टी नेता न्याय का हक मिलने तक और सहो मत डरो मत जैसे नारे लगाते नजर आए हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “राहुल गांधी ने पूर्व से पश्चिम तक एक और यात्रा शुरू करने का फैसला किया था, क्योंकि उत्तर से दक्षिण तक, वह पहले ही यात्रा पूरी कर चुके थे।”

RO No. 13467/11