
मणिपुर। में दो समुदायों के बीच तनाव एक बार फिर से बढ़ गया। सोशल मीडिया पर 4 मई का एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक समुदाय के पुरुष विरोधी पक्ष की दो महिलाओं को निर्वस्त्र अवस्था में घुमाते दिख रहे हैं। उनके साथ दुव्र्यवहार कर रहे हैं। मणिपुर में कुकी-ज़ोमी समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने और उनके साथ यौन उत्पीडऩ करने का वीडियो सामने आने के कुछ दिनों बाद, मामले में मुख्य आरोपी हुइरेम हेरोदास मैतेई सहित चार लोगों को मामले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।



















