
पटना, २७ जुलाई ।
मणिपुर हिंसा को लेकर देश में सियासी बवाल मचा हुआ है। संसद से लेकर सियासी गलियारों तक यह मुद्दा सुर्खियों में है। इसी बीच भाजपा के मीडिया पैनलिस्ट विनोद शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि इस इस्तीफे के पीछे मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर केंद्र सरकार का रवैया है। विनोद शर्मा ने अपना इस्तीफा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेज दिया है।
















