
जांजगीर-चांपा। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए प्रचार तेज हो गया है। राहुल गांधी के बाद आज मल्लिकार्जुन खडग़े छत्तीसगढ़ दौरे पर रहे। जांजगीर-चांपा में उनके सीधे टारगेट पर प्रधानमंत्री मोदी रहे। मंगलसूत्र हड़पने के आरोप पर उन्होंने कहा कि, कांग्रेस 55 साल सत्ता में रही क्या हमने ऐसा काम किया।
खडग़े ने अपने परिवार और घर को जलाने की कहानी बताकर भी भावनात्मक रूप से जुडऩे की कोशिश की। इसके साथ ही बीच-बीच में बीजेपी नेताओं पर तंज कसते भी नजर आए। उन्होंने कमल फूल और हाथ की तुलना कर कहा कि, कमल फूल एक दिन में मुरझा जाता है लेकिन हाथ हमेशा साथ देता है।
छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा सभाओं का एपीसेंटर बना हुआ है। कुछ दिन पहले यहां प्रधानमंत्री मोदी ने भी सभा की थी। इसके बाद अब खडग़े भी शिव डहरिया के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे।





















