
कोरबा। सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत कल देर शाम को मत्स्याखेट करने निकले अधेड़ की डूबने से मौत हो गई। जिला अस्पताल में उसे ले जाया गया। मृतक मोहम्मद सज्जाद खान उम्र 51 वर्ष पिता मोहम्मद इब्राहिम खान निवासी पुरानी बस्ती कोरबा मत्स्याखेट करने निकला था। नदी में वह डूब गया था। जानकारी होने पर उसकी तैरती लाश निकालकर कोरबा जिला अस्पताल रात्रि 8 बजे के लगभग ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव का आज पीएम किया जा रहा है।























