मधेपुरा डीएम की कार ने मां बच्चे समेत तीन को रौंदा सभी की मौत, गाड़ी छोड़कर डीएम और चालक फरार

मधुबनी, २1 नवंबर । करीब सुबह 8.30 बजे एनएच 57 पर फुलपरास थाना क्षेत्र में दरभंगा से मधेपुरा की ओर जा रही डीएम की गाड़ी ने फुलपरास पुरवारी टोला के पास एक महिला और उसके बच्चे को कुचल दिया। इसके बाद एनएच किनारे काम कर रहे मजदूर को भी कुचल दिया। गाड़ी छोड़कर डीएम और चालक सभी भाग गए। गाड़ी रेलिंग से टकरा गई है। इस घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ जुटने से पहले डीएम और उनके चालक घटना स्थल से फरार हो गए। गाड़ी फिलहाल वहीं खड़ी है। बता दें कि मधेपुरा के डीएम वर्तमान में विजय प्रकाश मीणा हैं। डीएम विजय प्रकाश मीणा की मधेपुरा में डीएम के तौर पर पहली पोस्टिंग है। राजस्थान के रहने वाले हैं।मृतका का नाम गुडिय़ा देवी (28) पति रंजीत साह और उसकी बच्ची (7) मृतक मजदूर और घायल मजदूर की पहचान अभी नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि डीएम की गाड़ी में डीएम, चालक, एक बॉडीगार्ड और एक लड़की थी। घटना के बाद कोई बाइक वहां आयी और उन्हें लेकर चली गई। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। करीब 8 बजे सुबह यह घटना हुई। लोगों का कहना है कि डीएम की गाड़ी ने पहले डिवाइडर की ओर सड़क पर रंगाई का काम कर रहे मजदूरों को चपेट में लिया, उसके बाद सड़क किनारे रेलिंग की ओर गाड़ी ने महिला और उसकी बच्ची को चपेट में ले लिया।

RO No. 13467/11