
कोरबा। शहरी क्षेत्र में आवागमन को सहूलियत भरा बनाने के लिए कोशिश जारी है। किसी भी इलाके में मनमानी करने को सख्ती से निपटा जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने किसी प्रकार की मुरव्वत बरतते हुए ऐसे प्रकरणों में वाहनों पर लॉक करने की कार्रवाई शुरू की है। इसे आगे भी जारी रखा जाएगा।
मुख्य मार्ग पर पुलिस ने ऐसी कई गाडिय़ों के पहियों को लॉक कर दिया जो निर्धारित लाइन के बाहर खड़े किए गए थे और आवागमन को बाधित कर रहे थे। जिले में एसपी सिद्धार्थ तिवारी और ट्रैफिक व्यवस्था को संभाल रहे एडिशनल एसपी नेहा वर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई जारी है। ट्रैफिक पुलिस के एएसआई रामनारायण रात्रे, आरक्षक रघुवीर ङ्क्षसह, रामचंद्र, मेलाराम के द्वारा अपने क्षेत्राधिकार में अभियान पर काम किया गया। उन्होंने इस रास्ते पर कई वाहनों को नियम विरूद्ध तरीके से पट्टी के बाहर खड़ा हुआ पाया। चेतावनी देने के बाद भी खास असर नहीं होने को लेकर ऐसे वाहनों पर पुलिस ने लॉक की कार्रवाई की। उनके प्रमाण के तौर पर वीडियो बनाए। मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर पेनाल्टी की गई। बताया गया कि सभी क्षेत्रों में यातायात से संबंधित परेशानियों को दूर करने एवं आम लोगों को राहत देने के लिए कोरबा जिले में कोशिश जारी है। ट्रैफिक पुलिस ने अपने संसाधनों का सही उपयोग करने के अलावा अलग-अलग क्षेत्र में उपस्थिति दर्ज कराते हुए लोगों को अभियान के बारे में जानकारी दी। कहा गया कि हर किसी को ट्रैफिक नियमों की जानकारी होना चाहिए और इसे पालन करने को लेकर गंभीरता दिखानी होगी। जहां कहीं ऐसे प्रकरण हमारी जानकारी में आएंगे, कार्रवाई होगी है।
पीएच रोड और निहारिका में ज्यादा समस्या
कोरबा के पावर हाउस रोड और ओपन थिएटर से निहारिका मार्ग पर समस्याएं कुछ ज्यादा है। कारण यह है कि इन क्षेत्रों में सडक़ों की चौड़ाई अपर्याप्त है और इसके विरूद्ध वाहनों का दबाव कहीं ज्यादा है। उपर से दुकानों का सामान सडक़ तक निकाले जाने की हठधर्मिता से व्यवसायी बाज नहीं आ रहे हैं। बार-बार इसे लेकर चेतावनी दी जाती रही है लेकिन लोग समझने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों में पुलिस को सख्त कार्रवाई करने आवश्यकता है।
























