मनोहर लाल ने दिए संकेत, कहा- समय आने पर सब पता चल जाएगा

कुमारी सैलजा भाजपा में होंगी शामिल?

करनाल, २1 सितम्बर ।
हरियाणा में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है। वैसे ही कांग्रेस में अंदरूनी कलह बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का भी बयान सामने आया है। मीडियाकर्मियों ने जब मनोहर लाल से पूछा कि क्या कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला बीजेपी में शामिल होंगे? इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह संभावनाओं की दुनिया है और संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। सही समय आने पर आपको सब कुछ पता चल जाएगा।

RO No. 13467/11