मप्र के मुरैना में हाइवे पर कांवडिय़ों को ट्रक ने टक्कर मारी, 2 की मौत, 5 गंभीर घायल

मुरैना 29 जुलाई। सोमवार तडक़े आगरा- मुंबई नेशनल हाइवे पर देवरी गांव के पास कांवड़ लेकर जा रहे कांवडिय़ों को तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दो कांवडिय़ों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही पांच कांवडिय़े गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कावंडिय़ों को उपचार के लिए पहले जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन हालत खराब होने पर ग्वालियर रैफर कर दिया गया। घटना के बाद लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। मौके पर एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य अफसर भी मौके पर पहुंच गए। करीब ढाई घंटे के बाद पुलिस ने जाम को खुलवाया। मरने वालों में सिहौंनिया गांव के छोटू शर्मा व आशू शर्मा हैं। कांवडि़ए सोरों से कावंड़ लाने गए थे और आज सोमवार को उन्हें अपने गांव के पास शिव मंदिर में कांवड़ चलाना था।

RO No. 13467/11