
घाटशिला, २० सितम्बर।
झारखंड- पश्चिम बंगाल सीमा (चिचड़ा) से झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा तक एनएच 49 पर 18 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। एनएच पर धीरे-धीरे जाम का दायरा बढऩे लगा है। जमशेदपुर-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर अचानक देर रात से लगे जाम से ट्रक चालक बेहद परेशान है। एनएच किनारे ट्रकों को खड़े करके जाम खुलने का इंतजार कर रहे है। पश्चिम बंगाल में डीवीसी के द्वारा पानी छोडऩे पर उत्पन्न हुई बाढ़ की स्थिति के बाद सीएम ममता बनर्जी ने बाढग़्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के बाद बंगाल सीमा पर झारखंड की तरफ से आने वाले वाहनों के प्रवेश पर अगले तीन दिनों तक प्रतिबंध लगा दिया। इस आदेश के बाद बंगाल में सीमा पर पुलिस अधिकारी व जवान तैनात हो गए थे।
बंगाल में आई बाढ़ के लिए वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डीवीसी को जिम्मेदार ठहराते हुए केंद्र पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। साथ ही बंगाल के विभिन्न जिलों में आई बाढ़ को साजिश करार दिया है। बंगाल सरकार ने अगले तीन दिनों के लिए बंगाल सीमा में झारखंड के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
इस संबंध में बंगाल सरकार की ओर से निर्देश जारी किए जाने के बाद मैथन और पुरुलिया के पास झारखंड की ओर से जाने वाले वाहनों को बंगाल सीमा पर रोक दिया गया। रात तक दोनों सीमा पर वाहनों की लंबी कतार लग चुकी थी।



















