मराठा आरक्षण पर महाराष्ट्र में हिंसा जारी सर्वदलीय बैठक में उद्धव ठाकरे को न्योता नहीं

मुंबई, 01 नवंबर।
महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन को लेकर बवाल जारी है। प्रदर्शनकारी जगह-जगह हिंसा कर रहे हैं। अब नांदेड़ में पुलिस पर पथराव की सूचना है। यहां पुलिस अधीक्षक घायल हो गए हैं। इससे पहले बीड और उस्मानाबाद में प्रदर्शनकारी उग्र हो गए थे। आगजनी और लूट की घटनाओं के बाद से दोनों स्थानों पर कफ्र्यू लगा और इंटरनेट बंद है। इस बीच, पूरे मामले में मंथन के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस पर भी विवाद शुरू हो गया है। शिवसेना (यूबीटी) का कहना है कि बैठक में उद्धव ठाकरे और उनके समर्थक विधायकों को नहीं बुलाया गया है। शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने इस संबंध में अपने एक्स हेंडल पर पोस्ट किया। राउत ने लिखा, एक ऐसी पार्टी को बुलाया गया है, जिसका कोई विधायक नहीं है, जबकि हमारे पास 16 विधायक और 6 सांसद है। क्या करें ऐसी सरकार का। महाराष्ट्र जल रहा है और ये राजनीति कर रहे हैं।

RO No. 13467/11