मलयाली एसोसिएशन ने मनाया ओणम समारोह

कोरबा । 21 एवं 22 सितंबर 2024 को दो दिवसीय ओणम समारोह का आयोजन कोरबा यूथ मलयाली एसोसिएशन के द्वारा सीआरसी क्लब एसईसीएल कोरबा में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन में श्रम उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री माननीय लखन लाल देवांगन जी उपस्थित रहे साथ में अतिथि के रूप में पूर्व महापौर कोरबा जोगेश लांबा भाजपा जिला उपाध्यक्ष कोरबा प्रफुल्ल तिवारी नरेंद्र पटनवार पूर्व पार्षद सुशील गर्ग एवं भाजपा कोरबा मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह एवं सेंट थॉमस स्कूल दीपका के प्रिंसिपल फादर रिकी जॉन ओमन एवं एमजीएम स्कूल बालकों के प्रिंसिपल फादर जोसेफ सनी जॉन उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया कोरबा शहर के एसईसीएल एनटीपीसी गेवरा कुसमुंडा बालको एवं कोरबा टाउन में अधिकायत मलयाली परिवार निवासरत है ओणम केरल राज्य का महापर्व है यह त्यौहार केरल राज्य के लोगों के द्वारा केरल के राजा महाबली के याद में हर वर्ष मनाया जाता द्य
इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कोरबा यूथ मलयाली एसोसिएशन के द्वारा रखा गया था जिसमें केरल के आइडिया स्टार सिंगर फेम और प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर दुर्गा विश्वनाथ के साथ एशियानेट फ्लावर्स मझविल मनोरमा फेम प्रकाश पट्टांबी कार्तिक मदापल्ली और सुपर परफॉर्म सिंगर देवप्रिया गौतम भास्कर कासरगोड और विजेश उपस्थित थे एवं कोरबा यूथ मलयाली एसोसिएशन के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया साथ में दोपहर में ओणम सदया का भी आयोजन किया गया और बड़े ही धूमधाम से इस ओणम समारोह का आयोजन समाज के लोगों के द्वारा किया गया जिसमें मुख्य रूप से कोरबा यूथ मलयाली एसोसिएशन के अध्यक्ष अज्जो जॉनसन सचिव जय नायर कोषाध्यक्ष मनोज थॉमस उपाध्यक्ष रोहित बाबू सह सचिव जोशी जेम्स मीडिया प्रभारी सागर एस कुमार कमेटी सलाहकार श्रीहरि आरएसएस नगर सचिव राखिल रवि कुसमुंडा सचिव ओजेश कूटन कोरबा टाउन के सचिव साइ के नायर गेवरा सचिव ओमेश कूटन बालको सचिव संजय नायर सदस्य विजेश एनवी सदस्य शोभा नायर सदस्य आयुष थंकाचन जेकब एवं तमाम मलयाली समाज के सदस्य उपस्थित रहे

RO No. 13467/11