मशहूर अभिनेता जूनियर महमूद का निधन, कैंसर के चलते 67 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

मुंबई, 0८ दिसम्बर । मशहूर अभिनेता जूनियर महमूद नहीं रहे। पेट के कैंसर के चलते 67 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया है। अभिनेता का पेट का कैंसर चौथी स्टेज पर पहुंच गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता का निधन अपने आवास पर हुआ। उनका उपचार परेल के टाटा मेमोरियल अस्पताल से चल रहा था। लेकिन, कैंसर से जंग में वे हार गए। जूनियर महमूद ने हाथी मेरे साथी, कारवां और मेरा नाम जोकर सहित कई चर्चित फिल्मों में काम किया था। जूनियर महमूद के निधन की पुष्टि उनके करीबी दोस्त सलाम काजी ने की है।

RO No. 13467/11