
कोरबा। कुसमुंडा क्षेत्र में हुए जबरदस्त सडक़ हादसे के दौरान एक यू-ट्युबर की मौत हो गई। मृतक का नाम मोहनीश कर्ष था,जो बरमपुर नहर बायपास मार्ग पर अपनी बाइक पर रील्स बना रहा था। इसी दौरान उसकी बाईक अनियंत्रित हुई और सीधे पेड़ से जा टकराई। हादसे के दौरान उसका दर्दनाक अंत हो गया। मोहनीश कुसमुंडा निवासी एक शिक्षक का पुत्र था। मोहनीश के मौत से उसके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है।
कोरबा में सडक़ हादसों के दौरान लोगों की मौत होने का सिलसिला जारी है। कुसमुंडा थाना अंतर्गत बरमपुर नहर बायपास मार्ग पर एक यू-ट्युबर हादसे का शिकार हो गया,जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम मोहनीश कर्ष था,जो यू-ट्यूब पर रील्स बनाने के लिए काफी प्रसिद्ध था। मोहनीश अपनी चलती बाइक पर रील्स बना रहा था,इसी दौरान उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सीधे सडक़ किनारे मौजूद पेड़ से जा टकराई और उसकी मौत हो गई,बताया जा रहा है,कि मोहनीश कुसमुंडा निवासी एक शिक्षक का पुत्र था। मोहनीश की मौत से उसके शुभचिंतकों और चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।