
राजगढ़ 30 नवंबर। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में कैब ड्राइवर की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है। कैब बुक करने वाले दो भाईयों और ड्राइवर के बीच 300 रुपये के लिए विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों भाईयों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि रविवार को राजगढ़ जिले के कलावार थाना क्षेत्र में रहने वाले दो भाईयों ने मृतक अंकित शर्मा की कैब बुक की थी। इस बीच आरोपियों ने ड्राइवर के साथ रास्ते में शराब पिया था। इसके बाद उज्जैन के महाकाल पार्किंग में ड्राइवर को मौत के घाट उतार दिया था।
































