
परतावल। देवरिया से सिद्धार्थनगर आम तोड़ने जा रहे 11 श्रमिकों से भरी पिकअप पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली जंगल में शुक्रवार की देर रात लगभग 1.30 बजे सड़क पर खड़े जानवरों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे दो लोगों की मृत्यु हो गई , जबकि छह श्रमिक घायल हो गए। सभी मृतक और घायल देवरिया जिले के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान रियासत अंसारी पुत्र रोज मुहम्मद 45 वर्ष निवासी बरियारपुर टोला रामनगर वार्ड नंबर सात थाना बरियारपुर व पीयूष यादव पुत्र बिरजू यादव 22 वर्ष निवासी माधोपुर थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया के रूप में हुई है। जिसमें पांच लोग बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर व चार रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के माधोपुर के रहने वाले हैं।































