
अंबाला, २६ नवंबर । संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान-मजदूर रविवार को पंचकूला सेक्टर पांच के लिए रवाना होंगे। इसके लिए पहले पंजोखरा साहिब में एकत्रित होंगे। जहां से आगे के लिए बढ़ेंगे। इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के अमरजीत सिंह मोहड़ी ने जानकारी दी।उन्होंने बताया कि एसकेएम के आह्वान पर 26, 27 और 28 नवंबर को पूरे देश की राजधानियों में तीन दिन का महापड़ाव है। इसके लिए गांवों में गए। पंचकुला सेक्टर पांच में सुबह दस बजे पूरे प्रदेश के किसानों और मजदूरों की ओर से इक_ा होना है। दिल्ली में सरकार की ओर से वादे किए थे जो पूरे नहीं किए। जिनमें एमएसपी कानून बनाने, कर्जा मुक्ति, लखीमपुर खीरी में किसानों को न्याय दिलाने की मांग थी। इन सभी मांगों को पूरा करने के लिए तीन दिन का महापड़ाव डाला जाएगा। अमरजीत सिंह मोहड़ी ने पंचकुला में अधिक से अधिक मजदूरों और किसानों को पहुंचने का आह्वान किया। बिजली बिल को लेकर सरकार ने वादा किया था कि नहीं लेकर आएंगे, उसके बाद भी लाइ। इन सभी बातों पर ध्यान नहीं दिया तो फिर से बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचकुला के सेक्टर पांच में बैठकर ही निर्णय लिया जाएगा आगे क्या करना है। इसके लिए सरकार को पहले से ही सूचित कर दिया गया है।जहां पर सरकार रोकेगी वहीं पर बैठकर आंदोलन करेंगे। किसान पूरे हरियाणा से ट्रैक्टर और ट्रालियों से ज्यादा संख्या में पहुंचे। अपने साथ कंबल लेकर आये, क्योंकि 3 दिनों के लिये रुकेंगे। इस मौके पर जय सिंह जलबेहड़ा, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।






















