रायपुर । छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी बुधवार को विधानसभा का घेराव करने निकल पड़े हैं। इस दौरान कांग्रेसियों ने बैरिकेड तोड़ दिया है और आगे बढ़ रहे हैं। कानून व्यवस्था, बलौदाबाजार हिंसा समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले प्रदर्शन में पहुंचे प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि, साय सरकार दिल्ली से चल रही है। वो नींद में है, इसलिए हम जगाने के लिए आए हैं। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए विधानसभा मार्ग को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। आने-जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने 5 लेयर की बैरिकेडिंग की है। विपक्ष में आने के बाद कांग्रेस पार्टी का ये सबसे बड़ा प्रदर्शन कहा जा रहा है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए 3 लेयर की सुरक्षा की गई है, लेकिन कांग्रेसियों ने पहली बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए हैं। फिलहाल दूसरी बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस उन्हें रोकने के लिए लगातार वॉटर कैनन का प्रयोग कर रही है। इसके चलते कई कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई हैं।पुलिस के रोकने के दौरान मेयर ढेबर ने पुलिस को धमकाया।