
सक्ति । अग्रवाल समाज द्वारा 15 अक्टूबर रविवार को श्री महाराजा अग्रसेन जयंती महामहोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । जयंती पर्व के पूर्व समाज के सभी वर्गों के लिए एक से बढ़कर एक प्रतियोगिता का आयोजन समिति द्वारा किया गया था जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपनी शानदार बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 15 अक्टूबर रविवार को हटरी धर्मशाला में सुबह 10.00 बजे भगवान अग्रसेन जी की आरती की गई तत्पश्चात सुबह 11.00 बजे सद्भावना रैली का आयोजन किया गया । तत्पश्चात शाम 5.00 बजे से श्री अग्रसेन जी की विशाल शोभायात्रा बैंड बाजा करमा नृत्य ढोल ताशे के साथ स्टेशन रोड स्थित कमला हरी से शुभम भवन तक निकाली गई । शोभा यात्रा का अग्रवाल समाज के अलावा अन्य समाज ने भी स्वागत सम्मान किया जिसमें बालाजी ट्रेडर्स में स्वल्पाहार, गोपी होटल के संचालक के द्वारा स्वल्पाहार, सत्य विद्या के संचालक अरुण अग्रवाल के द्वारा ठंडा पेए, डालमिया परिवार द्वारा आइसक्रीम ,अग्रसेन चौक में मुस्लिम समाज तथा गुरुद्वारा में पूज्य सिंधी समाज द्वारा स्वल्पाहार के साथ शोभायात्रा में शामिल अग्रवाल बंधुओ को गुलदस्ता एवं माला पहनकर सम्मान किया । इस अवसर पर हजारों की संख्या में अग्रवाल समाज के सभी वर्ग के लोग उपस्थित थे तथा शक्ति जिले मालखरौदा सहित विभिन्न स्थानों से एवं ग्रामीण इलाकों से भी अग्रवाल समाज के लोग पहुंचे थे।शोभायात्रा में समाज बंधुओ का उत्साह देखते ही बन रहा था एवं आकर्षक झांकियो के साथ यह शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए शुभम ग्रीन्स पहुंची शोभा यात्रा मार्ग में जगह-जगह लोगों द्वारा समाज बंधुओ का स्वल्पाहार के माध्यम से स्वागत किया गया, एवं अग्रसेन चौक में महाआरती का भी कार्यक्रम हुआ, शोभा यात्रा का समापन शुभम भवन में किया गया तत्पश्चात मुख्य समारोह का आयोजन किया गया मुख्य समारोह में मुख्य अतिथियों , मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान के साथ एवं पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम के मंचस्थ अतिथियों में मुख्य अतिथि रायपुर के समाज सेवी बसंत अग्रवाल, कार्यक्रम की अध्यक्षता रायगढ़ से राकेश अग्रवाल चूड़ी वाले, विशिष्ट अतिथि के रूप में नागरमल सिंघल रायपुर, आनंद हाडिया रायगढ़, आशीष गोयल रायगढ़ ,अग्रवाल सभा के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, श्यामसुंदर अग्रवाल, जनसेवा समिति के अध्यक्ष अशोक खेतान, डॉ राजेश अग्रवाल, प्रमुख रूप से उपस्थित थे।मुख्य समारोह में धर्म प्रेमी बसंत अग्रवाल की अपील पर एवं रायगढ़ के समाजसेवी राकेश अग्रवाल चूड़ी वाले की प्रेरणा से शक्ति शहर के अग्रवाल बंधुओ ने शहर में नए कन्या भवन बनाने का निर्णय ले लिया तथा महोत्सव के दौरान मंच से करीब एक करोड रुपए की धनराशि एकत्रित हो गई तो वहीं शक्ति शहर के अग्रवाल सभा अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने सर्वप्रथम अपने परिवार की ओर से कन्या भवन के लिए एक एकड़ भूमि एवं 500000 रुपये की नगद राशि देने की घोषणा की जिसके बाद शहर सहित अन्य शहरों में रह रहे शक्ति के अग्रवाल बंधुओ ने भी मुक्त हस्त से कन्या भवन निर्माण के लिए दान देने की घोषणा की ।जिसमें प्रमुख रूप से अरुण अग्रवाल सत्य विद्या ज्वेलर्स 5 लाख, डॉ राजेश अग्रवाल 5 लाख, ओम प्रकाश बंसल लाख वाले 5 लाख, किशन अग्रवाल लीला 5 लाख रुपए, विनोद कुमार शैलेंद्र अग्रवाल 5 लाख, हजारीमल गणेश राम अग्रवाल एक कमरा निर्माण, सेदूराम पवन कुमार अग्रवाल बिलासपुर 21 लाख रुपए, बजरंग लाल शैलेश अग्रवाल बीएल एक कमरा निर्माण, बृजलाल श्याम लाल एक कमरा निर्माण, आशीष गोयल रायगढ़ 11 लाख रुपए, स्वर्गीय संतोष अग्रवाल प्रियंका मोबाइल की स्मृति में रितेश अग्रवाल एवं राहुल अग्रवाल द्वारा एक कमरा निर्माण, राधेश्याम अग्रवाल राधे ट्रक वाले 5 लाख, गुलाबचंद मनोज गर्ग 5 लाख, गोविंद अग्रवाल एक कमरा निर्माण, दीनानाथ पवन कुमार बर्तन वाले एक कमरा निर्माण, मुरारी लाल अशोक कुमार सराफ 5 लाख, गोविंद राम कथूरिया एक कमरा निर्माण, लक्ष्मी अग्रवाल 1 लाख, जयकरण श्रीनिवास अग्रवाल 251000/-रुपये, अमृत लाल विजय बिज्जू डालमिया 1 लाख, जय भगवान अमन अग्रवाल 151000/-रुपये देने की घोषणा की गई, साथ ही शक्ति के अग्रवाल बंधुओ ने इस कन्या भवन निर्माण के लिए मुक्त हस्त से सहयोग करने का संकल्प भी लिया । इसके अलावा अन्य अतिथियों में संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के संरक्षक रामावतार अग्रवाल, अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, अग्रवाल सभा शक्ति के वरिष्ठ सरक्षक डॉ राजेश अग्रवाल एवं अग्रसेन जयंती महामहोत्सव समिति शक्ति के अध्यक्ष विकास अग्रवाल विक्कू दुल्हन प्रमुख रूप से मौजूद थे, कार्यक्रम का मंच संचालन जयंती समारोह समिति के सचिव अमन डालमिया ने किया इस दौरान श्री अग्रसेन जयंती समारोह समिति एवं महिला मंडल के सभी पदाधिकारी/ सदस्य तथा शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने भी अपने उद्बोधन ने शक्ति शहर के अग्रवाल समाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज जो उत्साह समाज बंधु दिखा रहे हैं वह प्रशंसनीय है एवं हमें इसी तरह से एकजुट होकर आगे बढऩा है, मुख्य अतिथि बसंत अग्रवाल ने कहा कि आज अग्रवाल समाज सनातन धर्म की रक्षा के लिए एवं धार्मिक कार्यों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है एवं हमें धर्म के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए हमारे अग्रसेन जी महाराज के द्वारा बताए गए रास्ते पर चलना है एवं बसंत अग्रवाल ने उपस्थित जनों को उत्साह का भी संचार किया, रायगढ़ से राकेश अग्रवाल चूड़ी वाले ने भी अग्रोहा धाम निर्माण के संबंध में समाज बंधुओ का अवगत कराते हुए धर्मशालाओं का निर्माण करने का अपील की, कार्यक्रम को आशीष गोयल, नागरमल सिंघल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी का यह सौभाग्य है कि हमने शक्ति की पवित्र भूमि पर जन्म लिया और आज यहां अतिथि के रूप में हमें शामिल होने का अवसर मिला है, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अग्रसेन जयंती समारोह समिति ने जिस भव्यता के साथ पूरे कार्यक्रम का आयोजन किया उसके लिए उन्हें बहुत-बहुत आभार व्यक्त करते हैं, रामावतार अग्रवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज बंधुओ को एकजुटता के साथ सभी कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने का आग्रह किया वहीं अग्रसेन जयंती के मुख्य समारोह के दौरान 1 अक्टूबर से प्रारंभ हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण भी किए गए साथ ही प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया गया एवं आगंतुक समाज बंधुओ के सम्मान में रात्रि भोज का भी कार्यक्रम हुआ तथा अग्रसेन जयंती समारोह को सफल बनाने हेतु समिति द्वारा सभी समाज बंधुओ का आभार व्यक्त किया गया एवं इस वर्ष विशेष रूप से समिति द्वारा शक्ति शहर से बाहर अन्य शहरों में रहने वाले समाज बंधुओ को विशेष रूप से सह परिवार आमंत्रित किया गया था । कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास अग्रवाल ,अमन डालमिया, विनय अग्रवाल, निखिल अग्रवाल ,मयंक अग्रवाल, रिक्की अग्रवाल, आशीष गर्ग,बंटी ,कृष्ण गर्ग ,उमंग गोयल ,अनुराग अग्रवाल ,सुधांशु खेतान, सारांश अग्रवाल ,सिद्धांत अग्रवाल, श्रेयांश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, अनीश गोयल, रोहित अग्रवाल, जयदीप अग्रवाल ,भावेश अग्रवाल, कृष्णा गोयल ,आशीष अग्रवाल ,विनायक अग्रवाल, सूरज मित्तल ,शिवम , देवेश अग्रवाल एवं श्री अग्रसेन जयंती महामहोत्सव महिला समिति में श्रीमती मंजू अग्रवाल,मंजुला अग्रवाल,रिंकू अग्रवाल ,गुड्डी अग्रवाल ,आशा गोयल, बबीता अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, गीता अग्रवाल ,मीना अग्रवाल, मीना अग्रवाल, संगीता खेतान, सारिका अग्रवाल ,उषा अग्रवाल, रितु अग्रवाल ,रीना गेवाडीन, सहित अन्य सभी सदस्यों का योगदान रहा।






















