मुंबई, 2५ नवंबर ।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महा विकास अघाड़ी की हार के बाद ऐसी खबरें चल रहीं थी कि नाना पटोले ने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी ने इन खबरों का पूरी तरह से खंडन कर दिया है। एमपीसीसी ने कहा कि ये खबरें झूठी हैं और दुर्भावनापूर्ण तरीके से फैलाई जा रही हैं। मौजूदा महायुति ने महाराष्ट्र चुनावों में 235 सीटें और 49.6 फीसदी वोट शेयर हासिल करते हुए बंपर जीत दर्ज की थी। वहीं महाविकास अघाड़ी 49 सीटों और 35.3 फीसदी वोटों के साथ बहुत पीछे रह गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने 2021 में बालासाहेब थोराट की जगह महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाला था।
उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनावों में बेहतर जीत हासिल की थी। इसमें उन्होंने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा और 13 सीटों पर जीत हासिल की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि नव-निर्वाचित महायुति सरकार अपने चुनावी घोषणापत्र और अभियान भाषणों में किए गए वादों को पूरा करे।