
चरचा कालरी। देश में निरंतर घटित हो रही महिलाओं के लैंगिक उत्पीडऩ एवं प्रताडऩा की कई घटनाएं सामने आ रही हैं कोलकाता में ट्रेनिं महिला डॉक्टर के साथ रेप हत्या की घटना, बदलापुर की घटना ,अजमेर में सैकड़ो निर्दोष बालिकाओं से रेप की घटनाएं, उत्तरांचल एवं राजस्थान में हाल ही में हुई रेप एवं लैंगिक प्रताडऩा की घटना , वर्तमान में तीन दिन पूर्व छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हुई आदिवासी महिला के साथ रेप की घटना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है देश की आम जनता लगातार कार्यवाही की मांग कर रही है विरोध प्रदर्शन कर रही है इसके बावजूद जिम्मेदार लोगों का संज्ञान न लेना निश्चित ही इस देश की कानून एवं न्यायिक व्यवस्था को कलंकित करने वाला है इसी क्रम में चर्चा पुलिस थाना भी अछूता नहीं है चर्चा पुलिस थाना में महिलाओं के आवेदन देने के बावजूद आंखें बंद कर ली जाती हैं निरंतर अनुरोध करने थाने के चक्कर लगाने के बावजूद सिर्फ आश्वासन मिलता है कि कार्यवाही करेंगे। व्यस्त है जबकि प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री जी का स्पष्ट निर्देश है कि महिलाओं के द्वारा प्रस्तुत आवेदन में किसी प्रकार की कोताही न बढ़ती जाए नगर पालिका शिवपुर चर्चा की एक महिला ने दिनांक 16.7.2024 को चर्चा थाना में जाकर अपनी समस्या बताई और लिखित आवेदन दिया जिस पर वर्तमान थाना प्रभारी ने कार्यवाही हेतु अपने अधीनस्थ कर्मचारी को आदेश किया अधीनस्थ कर्मचारी भी आवेदन को फाइलों में दबाकर आंखें बंद कर लिया इसके पश्चात पीडि़त महिला ने कई बार जाकर मौखिक संपर्क किया किंतु थाना प्रभारी द्वारा सिर्फ कार्यवाही की बात कहकर टालमटोल करते रहे नतीजा यह है आज दिवस तक कोई कार्रवाई नहीं इसी क्रम में एक अन्य पीडि़त महिला के द्वारा देश के सर्वोच्च पद पर पदासीन राष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री एवं अन्य उच्च पदासीन जनप्रतिनिधियों से न्याय की मांग करते हुए आवेदन दिया गया था संबंधित विभाग द्वारा कार्यवाही हेतु प्रेषित आवेदन भी चर्चा थाना में आकर 10 जुलाई से पड़ा है चर्चा थाना द्वारा सिर्फ पीडि़त महिला से बयान लेकर ठंडे बस्ते में डाल दिया गया इस प्रकरण के संबंध में थाना प्रभारी का कहना है कि काम ज्यादा है जल्दी जांच प्रारंभ करेंगे थाना प्रभारी द्वारा पीडि़त महिला का बयान लिया गया है किंतु उसके आगे की कार्यवाही बेहद शिथिल है थाना प्रभारी के द्वारा कार्यवाही मैं विलंब करना पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है कुल मिलाकर समय पर आवेदनों का शिकायत आवेदनों का निराकरण होना बेहद सोचनीय है।


















