कोरबा। कुसमुंडा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जल संसाधन विभाग की हॉट केनाल सर्वमंगला नगर के पास एक महिला का शव मिला है। उसकी उम्र लगभग 65 वर्ष आंकी गई है। वह किस क्षेत्र की हो सकती है, इस बारे में कोई पता नहीं चला है। फोकटपारा में रहने वाले 25 वर्षीय वीरेंद्र सिंह द्वारा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया। मृतका का शव मेडिकल कॉलेज के मच्र्यूरी में रखवा दिया गया है। चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने बताया कि मृतका की फोटो आसपास के थाना क्षेत्रों को भेजे गए हैं ताकि पहचान का काम आसान हो सके।