
बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक को महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार मामला वाड्रफनगर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बरती कला कन्या माध्यमिक शाला में पदस्थ एक शिक्षक महिला के घर पहुंच गया। उस समय महिला घर पर अकेली थी। आरोप है कि शिक्षक ने मौके का फायदा उठाते हुए घर में घुसकर महिला के साथ अशोभनीय हरकत करने की कोशिश की। इसी दौरान किसी ने महिला के पति को घटना की जानकारी दे दी। सूचना मिलते ही पति तुरंत घर पहुंच गया।























