ठाणे महाराष्ट् । ठाणे महाराष्ट्र की एक महिला ने मुंबई पुलिस को फर्जी कॉल करके नेपियन सी रोड पर बम लगाने की धमकी दी। महिला ने करीब 38 बार पुलिस को बम लगाने की फर्जी जानकारी दी है। जांच के दौरान पुलिस को कमाठीपुरा में बम होने की सूचना मिली। हालांकि, घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस को कुछ भी हासिल नहीं हुआ। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक महिला को परेशान करने के आरोप में उसके 40 वर्षीय पति, व्यक्ति के माता-पिता और चार अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। व्यक्ति और उसका परिवार भिवंडी क्षेत्र के अमपाड़ा के निवासी हैं, उनपर 35 वर्षीय महिला से पैसे की मांग करने का आरोप लगा है। महिला ने जब उनकी बात मानने से इनकार किया तो वे उसे परेशान करने लगे। शांति नगर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि महिला ने यह भी बताया कि उसके पति ने किसी अन्य महिला से शादी भी की। व्यक्ति ने अपनी पहली पत्नी से हुई बेटी को भी मानने से इनकार कर दिया। महिला ने आगे बताया कि उसके चरित्र पर संदेह करते हुए व्यक्ति ने अपनी बेटी और खुद का डीएनए टेस्ट भी करवाने गया।