बैकुंठपुर कोरिया। छत्तीसगढ़ की महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जो भटगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं जिनके मंत्री बनने के बाद कोरिया का पहला दौरा कार्यक्रम आयोजित रहा। जिसमे मुख्य से कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन के साथ तीज महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित रहा। संभाग क्षेत्र अंतर्गत मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रथम कोरिया आगमन पर शहर वासियों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा द्वारा जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित मानस भवन में किया गया। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के कोरिया आगमन पर महिला मोर्चा द्वारा मंच पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का महामाला से स्वागत किया गया तथा पारंपरिक नृत्य और संगीत का आयोजन कर आगामी तीज व्रत त्यौहार के उपलक्ष्य के रूप में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ मिलकर तीज महोत्सव मनाया गया। महोत्सव में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल रहीं साथ ही उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा की बहनों को तीज त्यौहार की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सभी बहनों का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम के दौरान भाजपा का कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन भी आयोजित रहा जिसके माध्यम से कोरिया जिले के भाजपा कार्यकर्ता , महिला मोर्चा के कार्यकर्ता और उपस्थित शहरियों से महिला बाल विकास मंत्री मुखातिब हुईं। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कोरिया जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल द्वारा मुख्य अतिथि मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े व पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले सहित महिला मोर्चा की बहनों को तीज व्रत त्यौहार की अग्रिम शुभकामनाएं दी गई। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का स्वागत वंदन पटना मंडल द्वारा आदर्श चौक पटना में किया गया जिसमे मुख्य रूप से जिला महामंत्री विनोद साहू , जिला पंचायत सदस्य सुनीता कुर्रे , पटना मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का स्वागत वंदन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े , पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता , जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे , जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाड़े , नपा अध्यक्ष नविता शिवहरे सहित युवा मोर्चा , महिला मोर्चा के कार्यकर्ता और आमजन शामिल रहे।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े कोरिया जिले के दौरे पर उनका आगमन हुआ इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कोरिया हितेश सिंह ने युवा मोर्चा के साथियों के साथ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का किया स्वागत ढोल नगाड़े पड़ाको के साथ गर्म जोशी उत्साह के साथ युवाओं और बहनों ने किया स्वागत हितेश ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे कोरिया जिले की बेटी कैबिनेट मंत्री बनी है कोरिया जिले के लोगों के लिए अत्यंत हर्ष की बात है हम सभी लोगो उनके उज्वल भविष्य की कामना करते है हितेश और उनके युवा साथियों ने भगवान श्री राम की छायाचित्र को सप्रेम भेट स्वरूप देते हुए उनके लिए भगवान श्री राम से आशीर्वाद मांगा इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतेंद्र राजवाड़े,पूर्व महामंत्री भाजयुमो शारदा गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो उमा शंकर बंटी,भाजयुमो जिले के सुजय जैन,मयंक साहू,रौशन राजवाड़े,रौशन विश्वकर्मा,तीरथ रजवाड़े, प्रदीप राजवाड़े,मूल चंद कुर्रे,मंडल अध्यक्ष भाजयुमो मनोज यादव,अल्प संख्यक मोर्चा जिला महामंत्री असरफ,मंडल अध्यक्ष भाजयुमो श्री राम,मंडल महामंत्री भाजयुमो संतोष साहू,मनोज सोनवानी भाजयुमो सदस्य राजा साहू,जय चक्र धारी,अजय कुर्रे अन्य युवा मोर्चा के साथी उपस्थित रहे।