
कोरबा। भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रभारी ज्योति पाण्डेय व जिलाध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी के द्वारा हरदीबाजार नगर मंडल का दौरा करते हुए बुथों में जाकर कमलसखी का गठन किया जा रहा है। बुथों में महिलाओं को एकजुट कर समिति बनाई जा रही है। यहां पर मण्डल अध्यक्ष उषा विश्वकर्मा के साथ कई बुथों में बैठक ली गई। इसके पहले वैशाली रत्नपारखी के द्वारा करतला मण्डल में जाकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई। महिला मोर्चा के द्वारा लगातार मंडलों मेंं बैठक ली जा रही है।



























