
महू। आंबा चंदन गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर विस्फोट हो गया। यहां एक के बाद एक कई विस्फोट हुए, जिसमें कई मजदूर चपेट में आए हैं। सभी को अस्पताल भेजा गया है। फैक्ट्री किसी डाक्टर खान की बताई जा रही है। इंदौर कलेक्टर ने मामले की जांच करवाने की बात कही है।हरदा में हुए हादसे के बाद प्रशासन ने इस फैक्ट्री की अनुमति पहले रद कर दी थी, उसके बाद भी बिना अनुमति के मजदूर पटाखे बना रहे थे। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। यह फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी। घायलों को इलाज के लिए इंदौर के चोइथराम अस्पताल भेजा गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर है। वन विभाग की जमीन के पास निजी जमीन पर फैक्ट्री चलाई जा रही थी।