
जांजगीर-चांपा। जिले के स्पॉट बिलिंग व मीटर रीडिंग के ठेका कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इससे इस माह घरों में बिजली का बिल नहीं पहुंचेंगे। मीटर संघ जिले में लग रहे स्मार्ट मीटर के बाद नौकरी जाने का डर सता रहा है। इसलिए लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। संघ का कहना है कि जॉब की गारंटी दी जाए। जिले में स्पॉट बिलिंग और मीटर रीडिंग के ठेका कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। स्मार्ट मीटर योजना से अपनी नौकरियों पर खतरे का आभास होने के कारण जिले में भी हड़ताल का असर दिख रहा है। इस स्थिति में उपभोक्ताओं को इस महीने बिजली का बिल नहीं मिल पाएगी। बुधवार से छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी।में कार्यरत मीटर रीडर ठेका कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिले में करीब 167 ठेका कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हैं। इसमें अन्य जिलों में भी हजारों ठेका कर्मचारी नौकरी सुरक्षित करने की मांग कर रहे हैं। पिछले 20 वर्षों से मीटर रीडिंग के माध्यम से परिवार का गुजारा करने वाले इन कर्मचारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर योजना के कारण उनकी नौकरी खतरे में पड़ गई है। हड़ताल के चलते पूरे जिले में मीटर रीडिंग और स्पॉट बिलिंग का काम ठप हो गया है। राज्य सरकार ने हाल की ही में स्मार्ट मीटर योजना लागू है, इसके तहत सभी घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इस योजना से मीटर रीडिंग का काम डिजिटल हो जाएगा, इससे ठेका कर्मचारियों को अपनी नौकरी छिनने का डर सताने लगा है। कर्मचारियों का कहना है कि हड़ताल अवस्था में विभाग को जो भी कामकाज प्रभावित होगा, उसकी जिम्मेदारी स्पॉट बिलिंग कर्मचारी संघ की नहीं होगी। इस संबंध में सहायक यंत्री को ज्ञापन भी सौंपा गया। अभी फिलहाल कहीं बैठ नहीं रहे, लेकिन काम बंदकर ऑफिस नहीं जा रहे हैं। ज्ञापन सौपने वालों में मोहन लाल, अनील यादव, नंदकुमार यादव, रामकृपाल राठौर, दुर्गेश साहू, अनिल साहू सहित जिले मीटर रीडर संघ के कर्मचारी शामिल रहे।




























