
पामगढ़। यादवों के अधिकार की लड़ाई के शंखनाद करते हुए 7 सितंबर से मां दंतेश्वरी माता दंतेवाड़ा से पूजा-अर्चना याशीर्वाद के बाद यादव जन जागरण यात्रा का शुभारंभ चार सूत्रीय मांगो को लेकर यादव समाज जन जागरण यात्रा पर है। बस्तर के दंतेश्वारी मंदिर से 7 सितंबर को यात्रा का आगाज हुआ है, जो अनवरत रुप से जारी है। इसी कड़ी में जन जागरण यात्रा पामगढ़ पहुंचने पर समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। यात्रा का समापन 30 सितंबर को राजधानी रायपुर में होगा। जहां समाज का विशाल यादव महासम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। 4 सूत्रीय मांगो को लेकर दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर से निकली सर्व यादव समाज की जन जागरण यात्रा पामगढ़ आगमन हुआ। जिसमें रमेश यदु प्रदेश अध्यक्ष सर्व समाज छत्तीसगढ़, धनमती यादव कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, जांजगीर चांपा जिला के यात्रा प्रभारी संदीप यादव, सीताराम यादव प्रदेश अध्यक्ष, मनोज यादव कार्य प्रदेश अध्यक्ष, तेरस यादव अध्यक्ष नगर पंचायत पामगढ़, कल्याणी यादव अध्यक्ष जनपद पंचायत पामगढ़, राजेंद्र यादव उपाध्यक्ष नगर पंचायत शिवरीनारायण, केबी यादव, नीलसिंह यादव संरक्षक, संतोष यादव महासचिव, द्वारिका यादव जिला अध्यक्ष, लखेश्वर यादव, रामेश्वर यादव प्रदेश महामंत्री, जवाहर यादव, राजकुमार यादव, सन्त्री यादव उपस्थित रहे। यात्रा में शामिल समाज के पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधीयों ने मौके पर मौजूद लोगों को यात्रा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।